विधायक ने बिहारा में गो-आश्रय केंद्र का किया आगाज
लॉकडाउन के बीच मवई ब्लॉक को एक और कान्हा गौशाला मिली है। अब बेसहारा मवेशियों से परेशान किसानों को निजात मिलेगी। विधायक रामचंद्र यादव ने बिहारा गांव में गो-आश्रय केंद्र का सोमवार को शुभारंभ किया
अयोध्या : लॉकडाउन के बीच मवई ब्लॉक को एक और कान्हा गौशाला मिली है। अब बेसहारा मवेशियों से परेशान किसानों को निजात मिलेगी। विधायक रामचंद्र यादव ने बिहारा गांव में गो-आश्रय केंद्र का सोमवार को शुभारंभ किया। विधायक ने फीता काट कर उद्घाटन किया। गौ-माता का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामसभा में बेसहारा घूम रहे गोवंश को अब आसरा मिलेगा। कहा कि गौ माता पर मात्र हाथ फेरने से ही शरीर के बहुत से रोग दूर हो जाते हैं। हम सभी को अपने अपने घरो में गाय अवश्य पालनी चाहिए। विधायक ने गाय को हरा चारा खिलाया। कोरोना महामारी से बचाव की अपील विधायक ने की है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिपिन सिंह, भाजपा नेता शीतला प्रसाद शुक्ला, प्रधान ललित विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव, मयंक पाठक, शिवकुमार पाठक आदि लोग मौजूद रहे।