विधायक ने किया आधा दर्जन मार्गों का शिलान्यास
विधायक बोले क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने जिन-जिन समस्याओं की जानकारी दी है उन सभी के निराकरण कराया जाएगा।
अयोध्या : विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने ग्रामसभा सनेथू में खड़ंजा एवं इंटरलॉकिग, मोहतरिम नगर, सरायरासी, मठिया रसूलाबाद में इंटरलॉकिग व तिहुरा मांझा में सीसी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहाकि अच्छे मार्ग तरक्की का रास्ता खोलते हैं। क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने जिन-जिन समस्याओं की जानकारी दी है, उन सभी के निराकरण कराया जाएगा। सड़कों व नालियों की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहाकि मार्गों के बनने से लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिभजन गोंड, बालकृष्ण वैश्य, नंदकुमार सिंह, रणधीर सिंह लल्ला, बलराम दुबे, शिवपूजन यादव, दिव्यप्रकाश तिवारी, अरविद पांडेय, गणेश यादव, विजय प्रताप सिंह, मुन्ना दुबे, विजय सिंह, हरीराम मांझी, विनय सिंह, लालजीत यादव, धर्मराज मौर्या आदि थे।
--------------
विकास कार्यों का लिया जायजा
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने वन व सिचाई विभाग के अधिकारियों संग गुप्तारघाट पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को गुप्तारघाट पर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को लाइटिग के कार्य में गुणवत्ता का विशेष रूप से ख्याल रखने का निर्देश दिया। कुछ जगहों पर उखड़े पत्थरों और टूटी रेलिग मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को पत्थर दोबारा लगवाने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।