वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में नलकूप पर सो रही एक 80 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वृद्ध महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला भी किया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बीकापुर : कोतवाली क्षेत्र में नलकूप पर सो रही एक 80 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वृद्ध महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित वृद्ध महिला विधवा है। वह गांव के बाहर अपने नलकूप पर सो रही थी तभी गांव का एक 28 वर्षीय युवक अपने एक अन्य साथी के साथ आया और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। युवक का दूसरा साथी नलकूप के बाहर खड़ा था। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।