विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोलियो टीकाकरण 19 से, ड्रॉप पिएंगे साढ़े तीन लाख बच्चे

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2014 12:27 AM (IST)

News Article Hero Image

फैजाबाद : पांच वर्ष तक के साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए आगामी 19 जनवरी से अभियान छेड़ा जाएगा। जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने पोलियो टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में तीन लाख 41 हजार 838 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने बूथों पर टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूल खुले रहेंगे। शिक्षक एवं छात्र बच्चों को बूथों पर लाने में सहयोग करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन 1271 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में 63 ट्रांजिट तथा 29 मोबाइल टीमें सहयोग करेंगी। आगामी सोमवार से 827 डोर-टू-डोर टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी। पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रचार के लिए 18 को पुलिस लाइन से रैली निकाली जाएगी। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी सुबह दस बजे करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर