हादसे में बाल-बाल बचे महापौर
फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सोमवार को हादसे में बाल-बाल बच गए। उ
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 11:49 PM (IST)
फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सोमवार को हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके वाहन को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में मोहबरा चौराहे के पास हुआ। महापौर अयोध्या में विद्याकुंड स्थित अपने आवास से फैजाबाद शहर की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हुआ। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वाहन में सवार महापौर व उनके सहयोगी सुरक्षित हैं। उनकी कार को नुकसान पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें