Move to Jagran APP

आंधी से आम की फसल को नुकसान, गिरा घर, आज भी रहेगी बदली

अयोध्या बीती रात आई आंधी ने आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। आंधी की वजह से आम गिर गए। खासतौर पर सोहावल स्थित मैंगो बेल्ट को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं आंधी-पानी में गुप्तारघाट निवासी भगवानदीन मांझी का घर गिर गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक बादलों की उमड़ घुमड़ चलती रही। सोमवार को भी बदली छाई रहने की संभावना है। बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:09 AM (IST)
आंधी से आम की फसल को नुकसान, गिरा घर, आज भी रहेगी बदली
आंधी से आम की फसल को नुकसान, गिरा घर, आज भी रहेगी बदली

अयोध्या: बीती रात आई आंधी ने आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। आंधी की वजह से आम गिर गए। खासतौर पर सोहावल स्थित मैंगो बेल्ट को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं आंधी-पानी में गुप्तारघाट निवासी भगवानदीन मांझी का घर गिर गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक बादलों की उमड़ घुमड़ चलती रही। सोमवार को भी बदली छाई रहने की संभावना है। बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है।

loksabha election banner

शनिवार की शाम को अचानक मौसम खराब हुआ था। तेज आंधी के साथ करीब 33 मिलीमीटर बारिश भी हुई थी। रात करीब आठ बजे बारिश तो रुक गई, लेकिन बदली छाई रही। आंधी व बारिश से रविवार को भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम खराब हुआ है। सोमवार को भी बदली छाई रहेगी और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को खत्म होने की उम्मीद है। इस वजह से तापमान भी सामान्य से कम रहेगा और गर्मी से राहत भी मिली रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सात कम है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 66 फीसद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.