सेना के सम्मान में विजयतेत राम विश्व विजय महायज्ञ
पूर्व मंत्री के आवास कृष्णापुर में आयोजन
अयोध्या: आचार्य पीठ तपस्वी छावनी में भारतीय सेना के सम्मान में विजयतेत राम विश्व विजय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महंत परमहंस दास के संयोजन में सम्पन्न हुआ। महायज्ञ में साधु-संतों ने पूजन-अर्चन कर आहुतियां दी। इस मौके पर स्वामी परमहंस ने कहा कि भारतीय सेना ने एलएसी बार्डर पर अपने पराक्रम का जो प्रदर्शन किया है वह बहुत ही सराहनीय है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। हमारे जिस भूभाग को 1962 में चीन ने कब्जा कर लिया था। उसे अभी हाल ही में भारतीय सेना ने वापस ले लिया है। इसलिए सेना के सम्मान में विजयतेत राम विश्व महायज्ञ का आयोजन किया गया। महंत परमहंसदास ने कहा कि सम्मान करने से हौसला बढ़ता है। प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह अपनी सेना के सम्मान में कुछ न कुछ पूजा-पाठ करे। उसके प्रति सम्मानजनक भाव रखें। इसी से ही राष्ट्र सुरक्षित है। वैसे भी भारतीय सेना अपराजेय है।