यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रतियोगिताओं में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा
संसू, अयोध्या : महाराजा इंटर कालेज अयोध्या में अंतर्मंडलीय वाद-विवाद, चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिताएं हुई। सफल प्रतिभागियों को शुक्रवार को ...और पढ़ें

अयोध्या : महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या में अंतर्मंडलीय वाद-विवाद, चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिताएं हुई। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजबहादुर ¨सह चौहान पुरस्कृत करेंगे। राजा जगदंबिकाप्रताप नारायण ¨सह स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में डॉ. परेश पांडेय, डॉ. सुचिता पांडेय व नागेंद्र कुमार मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
डॉ. रमेंद्रमोहन मिश्र स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. खलीक अहमद, डॉ. स्वदेश मलहोत्रा व डॉ. पंकज कुमार यादव रहे। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग के लिए Xह्नह्वश्रह्ल;राष्ट्रीय पशुXह्नह्वश्रह्ल;, जूनियर वर्ग के लिए Xह्नह्वश्रह्ल;स्वच्छता अभियानXह्नह्वश्रह्ल; व सीनियर वर्ग के लिए Xह्नह्वश्रह्ल;अयोध्या का दीपोत्सवXह्नह्वश्रह्ल; विषय रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राइमरी में उदया पब्लिक स्कूल की तरुणिका मौर्या प्रथम, गौरव द्वितीय व महाराजा पब्लिक स्कूल के रिषभ द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अनिल सरस्वती विद्यामंदिर की साक्षी चौरसिया प्रथम, फैजाबाद पब्लिक स्कूल की वैष्णवी चौधरी द्वितीय व साहबदीन सीताराम गर्ल्स इंटर कॉलेज की काजल मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग में अवध इंरनेशनल की दीपिका चौधरी प्रथम, महाराजा वैष्णवी चौरसिया द्वितीय व कनौसा की प्राची पांडेय को तृतीय घोषित किया गया। Xह्नह्वश्रह्ल;केन्द्र व राज्यों के चुनाव एक साथ कराना देश हित में हैXह्नह्वश्रह्ल; विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता के विचार रखने वालों में पक्ष में उदया की आकांक्षा ¨सह प्रथम, अवध इंटरनेशनल के आभाष ¨सह द्वितीय व महाराजा के आर्यन ¨सह को तृतीय स्थान मिला। विपक्ष में बात रखने वाले अनिल सरस्वती के आदित्य त्रिपाठी प्रथम, फैजाबाद पब्लिक स्कूल के मोहम्मद मजहर अब्बास द्वितीय व शिवदयाल जायसवाल के विनायकधर द्विवेदी को तृतीय स्थान घोषित किया। प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य चन्देश्वर पांडेय, संर्णानंद वाजपेयी, डॉ. ब्रजेंद्र पांडेय, बृजेश द्विवेदी, दीपक मिश्र, रामदास ¨सह, राजेश पांडेय, परमात्मा पांडेय, अनिल पांडेय, जयशंकर त्रिपाठी, पूर्णिमा यादव, आशा वर्मा आदि उपस्थित रहे।
