Move to Jagran APP

रामनगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा

गुरुद्वारा दुखनिवारण में हुआ आयोजन.रागी जत्थे की प्रस्तुति से भक्तिमय रहा माहौल.

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM (IST)
रामनगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा
रामनगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा

अयोध्या : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविद सिंह के प्रकाशोत्सव की छटा रामनगरी में भी बिखरी। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दु:ख निवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाशोत्सव मनाया गया। अमृतसर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया। गुरुबानी सुना कर माहौल भक्तिमय कर दिया। गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा दु:ख निवारण से जुड़े प्रतिपाल सिंह पाली ने श्री गुरु गोविद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा, उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है। वह आध्यात्मिक आदर्श के साथ-साथ योद्धा भी थे और सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों पर अडिग रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने किया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशू, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरुचरन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह जबल, परमजीत सिंह पम्मा अमनदीप सिंह विशी, रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिटू सिंह, विशाल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

----------

इनका हुआ सम्मान

गुरुद्वारा दुख निवारण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह, नवीन पांडेय, सुनील सोनी आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा दु:खनिवारण में हुआ आयोजन। रागी जत्थे की प्रस्तुति से भक्तिमय रहा माहौल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.