एलआइसी की नई पेंशन योजना शुरू
फैजाबाद : भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई पेंशन योजना जीवन शांति शुरू की है। पहले दिन ही 72 ल
फैजाबाद : भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई पेंशन योजना जीवन शांति शुरू की है। पहले दिन ही 72 लोगों ने इसमें आवेदन किया है, जिसमें दो करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एलआइसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मनोज अत्रिषी व कानपुर से आए प्रादेशिक प्रबंधक संजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी।
बेनीगंज स्थित मंडल कार्यालय में मनोज अत्रिषी ने बताया कि जीवन शांति योजना में गारंटी पेंशन का प्राविधान रखा गया है। इसमें तत्काल पेंशन की व्यवस्था है। एक साल से 20 साल कभी भी पेंशन लाभ लिया जा सकता है। पेंशन लाभ आवेदक की पत्नी व आश्रितों को भी मिल सकता है। विकलांगों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की गई है। न्यूनतम निवेश डेढ़ लाख का है, जबकि विकलागों के लिए यह सीमा लागू नहीं है। इससे पहले एलआइसी ने जीवन अक्षय पेंशन योजना आई थी, जिसमें काफी सुधार कर जीवन शांति पेंशन योजना लाई गई है। इसमें 30 से 100 वर्ष आयु वर्ग के लिए निवेश की सुविधा है। निवेश के अगले माह से पेंशन ली जा सकती है।
शर्मा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 241 शाखाओं में फैजाबाद मंडल शाखा का परफार्मेंस सबसे बेहतर है, यहां निवेश भी ज्यादा है। यहां के लोग काफी जागरूक हैं और सुरक्षित जीवन के लिए सजग रहते हैं। फैजाबाद मंडल में 15 हजार 200 लोगों को अभिकर्ता के तौर पर सीधे रोजगार मिला हुआ है। 1632 ग्रामीण लोगों को भी जोड़ा गया है। विपणन प्रबंधक एके झा व प्रबंधक (विक्रय) एसपी गुप्त पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।