छात्र-छात्राओं में रुचि के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बीकापुर (अयोध्या) : प्राथमिक विद्यालय दुबावां में खेलो अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति ललक बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय और ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने किया।
बीकापुर (अयोध्या) : प्राथमिक विद्यालय दुबावां में खेलो अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति ललक बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय और ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर न्याय पंचायत समन्वयक सच्चिदानंद मिश्र अध्यापक अभिमन्यु, अनिल तिवारी, प्रदीप कुमार, हरिशरण ¨सह आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुरपारा तथा द्वितीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर को मिला। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कन्हैया कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरहट को प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुरपारा के सुशील कुमार को द्वितीय और मनीष कुमार को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक शेरपुर पारा के विद्यार्थी अव्वल रहे। इसी विद्यालय के सुशील कुमार को प्रथम, मनीष यादव को द्वितीय एवं विवेक कुमार को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुरपारा के बच्चों ने बाजी मारी। पहले स्थान पर मनीष यादव, द्वितीय स्थान पर विवेक निषाद तथा तृतीय स्थान पर सुशील कुमार रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर पारा की छात्राएं आगे रहीं। प्रथम स्थान पर नीतू कुमारी, द्वितीय स्थान पर मधु तथा तृतीय स्थान गोल्डी रही। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता संजय उपाध्याय रहे। न्याय पंचायत समन्वयक सच्चिदानन्द मिश्र और ग्राम प्रधान सतीश कुमार मिश्र ने आभार जताया।