Move to Jagran APP

जौहर मनोरंजन का विषय नहीं : विश्वदीप

फैजाबाद : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वदीप ¨सह का कहना ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM (IST)
जौहर मनोरंजन का विषय नहीं : विश्वदीप
जौहर मनोरंजन का विषय नहीं : विश्वदीप

फैजाबाद : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वदीप ¨सह का कहना है कि जौहर दुखद अध्याय है। यह मनोरंजन का विषय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संजयलीला भंसाली को राजपूताना के इतिहास से छेड़छाड़ कर मनोरंजन के नाम पर भ्रांति परोसने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके लिए सनी ¨सह की अगुआई में सर्वसमाज के सहयोग से पद्मिनी फिल्म के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वे सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सिनेमा मनोरंजन का माध्यम है पर नारी अपमान की इजाजत नहीं दी जा सकती। भारतीय संस्कृति में स्त्री सम्मान का विषय है। वह वस्तु नहीं जिसे जैसा चाहे परोस दिया जाए। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले कबीलाई संस्कृति थी, जिसे वर्तमान युग में प्रोत्साहन नहीं दिया जा सकता। विश्वदीप ने केंद्र सरकार के मंत्रियों के विरोधाभाषी बयान पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कोई जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति कला के नाम पर किसी के इतिहास का माखौल उड़ाने का समर्थन कर सकता है। उन्होंने इसे उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया। इसके साथ ही कतिपय क्षत्रिय संगठनों के ¨हसक धमकी व प्रदर्शन को गैरजरूरी बताया। अदम गोंडवी की इन पंक्तियों'इस व्यवस्था ने आखिर नई पीढ़ी को क्या दिया, सेक्स की रंगीनियां या गोलियां सल्फास की'के माध्यम से सरकारों की नीयत पर सवाल खड़ा किया। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप ¨सह, प्रदेश सचिव सुनील ¨सह, राणा संग्राम ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.