Move to Jagran APP

हुआ महिलाओं का गौरवगान, सशक्त भूमिका की मिली सराहना

महिला दिवस पर संगोष्ठी सम्मान समारोह व स्वास्थ्य जांच

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:15 PM (IST)
हुआ महिलाओं का गौरवगान, सशक्त भूमिका की मिली सराहना
हुआ महिलाओं का गौरवगान, सशक्त भूमिका की मिली सराहना

अयोध्या : महिला दिवस पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह व स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। गांधी सभागार में हुए आयोजन में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहाकि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

loksabha election banner

मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को जिले की मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो लंबे संघर्ष के बाद आइएएस बनीं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहाकि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहाकि महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एस. म्यूजिकल ग्रुप की संगीता आहूजा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय अमानीगंज की छात्राओं ने नाटक का मंचन किया।

एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं मुख्यमंत्री युवा रोजगार अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत राजकुमारी गुप्ता को सात लाख 37 हजार, शिखा, साजिया, अनुराधा पांडेय को 10-10 लाख एवं सोनी तिवारी को 15 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 52 महिलाओं एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। जूनियर हाईस्कूल शिवालामऊ की शिक्षक डॉ. अर्चना त्रिपाठी एवं कक्षा सात की छात्रा जूही को सम्मानित किया गया। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव, समाजसेविका रानी अवस्थी, पार्षद अशोका द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, पीओ डूडा यामिनी रंजन आदि थे।

--------------------

जहां नारियों की पूजा होती है वहीं होता है देवताओं का निवास: वीसी

जासं, अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल ने महिला सशक्तिकरण सुदृढ़ समाज की आवश्यकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहाकि जहां पर नारी की पूजा की जाती है, वहीं पर देवता गण निवास करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन काल से ही नारी शक्ति को सम्मान की ²ष्टि से देखा गया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग की प्रो. शीला मिश्रा ने कहाकि भारत ऐसा देश है, जहां महिलाएं परिवार के लिए पूरा जीवन समर्पित कर देती है, लेकिन अब महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि महापौर रिषिकेश उपाध्याय की पत्नी वंदना उपाध्याय ने कहा कि स्त्री दया, त्याग और प्रेम की प्रतिमूर्ति है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि स्त्री की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ रही है। मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहाकि भारत में महिलाएं ग्राम प्रधान से लेकर देश की राष्ट्रपति तक रह चुकी हैें। यह महिलाओं के सशक्त होने का प्रतीक है। सेल की समन्वयक प्रो. तुहिना ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में पल्लवी सोनी एवं रीमा सिंह रहीं। कार्यक्रम का संचालन मनीषा यादव ने किया। डॉ. सिधु सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. राजीव गौड़, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. आशुतोष सिन्हा, डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. महिमा चौरसिया, डॉ. सरिता द्विवेदी, निधि अस्थाना आदि थे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर के के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहाकि महिलाओं की सुरक्षा और सिर्फ उनका हक दिलाने के लिए महज कानून बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि, इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने भी आवश्यकता है। मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय महिला सशक्तिकरण हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इसमें प्रशिक्षित 35 महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. शकीला खान, शिवांगी सिंह, अनीता द्विवेदी, उषा रावत, सुधा सिंह एवं माधुरी मौर्या को सम्मानित किया गया। डॉ. आभा सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. नमिता जोशी, डॉ. सुमन मौर्या, डॉ. आरके जोशी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. किरन सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ रूमा, वंदना सिंह, डॉ. सरिता श्रीवास्तव आदि रहीं।

कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में आयोजित कार्यक्रम का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्होंने महिला अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन का आह्वान किया। पशु रोग विज्ञान एसोसिएट प्रो. देश दीपक सिंह ने महिलाओं की बढ़ती भूमिका की चर्चा की। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पीके सिंह ने महिलाओं को सब्जी व फल उत्पादन की नवीन तकनीकी की जानकारी दी। शस्य वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने संबोधित किया। साकेत महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में लखनऊ विवि की प्रो. निशि पांडेय ने महिलाओं से बढ़चढ़ कर जिम्मेदारियां लेने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहाकि महिलाओं अब हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 14 हजार विद्यार्थियों में 60 फीसद छात्राएं हैं और 112 प्राध्यापकों में 40 महिला हैं। गोष्ठी में डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. शुचिता पांडे, मिशन शक्ति संयोजक डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अर्पण मिश्रा, डॉ. उमा वर्मा, डॉ. सरोज, डॉ रीना पाठक, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. नीलम आदि थे।

-------------

राजनीतिक दलों ने किया आयोजन

जासं, अयोध्या: सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं का आदर किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी दुर्गा जी हैं, तो विद्या की सरस्वती जी। धन के लिए मां लक्ष्मी जी की आराधना करनी पड़ती है। उन्होंने चिकित्सक, खिलाड़ी, सुरक्षाकर्मी, अध्यापक, अधिवक्ता, सफाई कर्मी एवं नर्स आदि क्षेत्र से 15 महिलाओं को सम्मानित किया।

सपा महानगर इकाई की महासचिव अपर्णा जायसवाल के संयोजन में संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होने ही आवश्यकता है। कहा,महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर बन रही हैं। आवश्यकता है कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। इस मौके पर पूर्व सभासद मुस्कान सावलानी, स्नेहलता निषाद, निशात खान, पूर्व प्रदेश सचिव मो. सुहैल, शाहबाज लकी, हरीश सावलानी, सुजीत जायसवाल मौजूद थे।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति नोखे के पुरवा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बूस्टर अकेडमी की प्रबंधक अनीता सिंह ने कहाकि एक ओर कोरोना महामारी का संकट और दूसरी ओर मंहगाई ने हालात खराब किए हैं। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिता यादव, जिला सचिव मालती तिवारी, पत्रकार सुमन गुप्ता, समाज सेविका अंजू अग्रवाल, डॉ. अलका सिंह, कंचन यादव, स्नेहलता निषाद, जनौस के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह, रामकली, इंद्रवाती, रामवती, सुमन पांडेय, रेशमा बानो, मीरा मिश्रा, अर्चना पांडेय, मीनाक्षी पांडेय, सरिता गुप्ता, नंदनी, नीतू द्विवेदी रामवती, रामजी तिवारी आदि थे। बीकापुर के दाराबगंज तोरोमाफी में आयोजित गोष्ठी में पं. समरजीत ने कहाकि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ा है। कार्यक्रम में सुदामा देवी, गोमती देवी, जनकलली, शांति देवी, मुरैना देवी रहीं।

-----------------

लोकगीत व नाटक के माध्यम से किया जागरूक

जासं, अयोध्या : महिला दिवस पर महिला शक्ति कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग में अनाम संस्था के कलाकारों ने लोकगीत व नाटक की प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया। प्रस्तुति से संदेश दिया कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। देवव्रत के निर्देशन में नाटक नारी का सम्मान प्रस्तुत किया गया। आरटीओ शिखर ओझा, एआरटीओ नंद कुमार, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, पीटीओ खुर्शीद अहमद कलाकार चंद्रप्रकाश, सुधीर मिश्र, अजय त्रिपाठी, राजेश कुमार, छोटू, रेखा, कुलदीप, लल्लन, पिटू आदि थे।

--------------------

सहायक लोको पायलट का हुआ सम्मान

अयोध्या : महिला दिवस पर रेलवे की ओर से फैजाबाद जंक्शन पर तैनात सहायक महिला लोको पायलट रंजना वर्मा को सम्मानित किया गया है। सुबह मालगाड़ी का संचालन करने के लिए स्टेशन पहुंची रंजना अपने अभिनंदन से अभिभूत नजर आईं। मुख्य क्रू नियंत्रक मो. अख्तर ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राजीव गुप्त की ओर से भेजा गया उपहार प्रदान किया। अश्विनी तिवारी ने बुके देकर सम्मानित किया। किसान एक्सप्रेस लेकर पहुंची लखनऊ में तैनात सहायक लोको पायलट प्रीति सिंह को भी सम्मानित किया गया।

.........

एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा सौम्या ने काटे चालान

अयोध्या : मिशन शक्ति कार्यक्रम को के तहत जनता अवध इंटर कॉलेज तुलसी नगर की कक्षा 12 की छात्रा सौम्या पाठक को एक दिन का अयोध्या कोतवाल बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने छात्रा को पुलिसिग के बारे में विस्तार से बताया। छात्रा के साथ कोतवाली पहुंची अन्य छात्राओं को भी मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर सौम्या ने कोतवाली के बाहर वाहन चेकिग भी की। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले तीन लोगों का चालान भी किया। वहीं गुरुनानक स्कूल इंटर कॉलेज में महिला उपनिरीक्षक साधना सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी टिप्स दिए। इस मौके पर साइबर सिक्योरिटी गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

--------------

जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर

अयोध्या : ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कारागार में महिला बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें दवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी रहे। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से मंगलवार को जेल में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

--------------

भाषण प्रतियोगिता में नौशीन बानो रहीं अव्वल

अयोध्या : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रुदौली नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया. मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने कहाकि कई ऐसे देश भी है, जहां आज भी महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका परमार ने कहाकि नारियां अब सिर्फ घर के चौके, चूल्हे तक सीमित नहीं है बल्कि, सभी क्षेत्रों में रोशन कर रही हैं। जिला सहसंयोजक कौशल ने कहाकि महिलाएं पुरुषों की भांति समान रूप से आगे बढ़ रही हैं। जिला संगठन मंत्री अंकुर गुप्त ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर उपाध्यक्ष अंजू रावत ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रधानाचार्या अलका सोनी ने व नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल ने आभार जताया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें नौशीन बानो को पहला, मंतशा बानो को दूसरा व सना फातिमा को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, अक्षिता अग्रवाल, अंकिता चौरसिया, मानसी, निखत फातिमा, मीडिया प्रभारी शिवम, रचित गुप्त, हरिओम, रितेश, राजेंद्र, हर्ष गर्ग, अंमरीश आदि थे। निर्मला जन सेवा समिति के तत्वावधान में बछड़ा सुल्तानपुर में हुई गोष्ठी में महिलाओं से स्वावलंबी बनने का आह्वान हुआ। इस मौके पर ज्योत्सना श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, अलंकृत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, मोहनी वर्मा, प्रीति शुक्ला रहीं।

----------------

आस्था बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

जासं,अयोध्या: रामनगरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा आस्था चौधरी ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य की कुर्सी संभाली। आस्था ने शुल्क के बकाएदार विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित करने के बजाए उन्हें चेतावनी देते हुए परीक्षा में शामिल कराया। आस्था ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका जांची और दिन भर कुर्सी पर बैठकर विद्यालय का संचालन किया। शिक्षकों संग बैठक की। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने बताया कि आस्था के लिए गए निर्णय को लागू किया जाएगा।

नाबार्ड ने भी किया कार्यक्रम

जासं, अयोध्या :महिला दिवस पर समूह की महिलाओं के लिए उद्यमिता कार्यक्रम नाबार्ड की तरफ से शुरू किया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक परमेश्वरलाल पोद्दार ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। बड़ौदा उप्र. ग्रामीण बैंक बड़ागांव के शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश प्रजापति, नीलम शर्मा के साथ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मरियम भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.