इनरव्हील क्लब से आठ छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप
इनरव्हील क्लब की ओर से जीजीआइसी की आठ छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। स्कॉलरशिप की धनराशि से छात्राओं की शैक्षिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। छात्राएं कक्षा दस 11 व 12 में अध्ययनरत हैं
अयोध्या : इनरव्हील क्लब की ओर से जीजीआइसी की आठ छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। स्कॉलरशिप की धनराशि से छात्राओं की शैक्षिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। छात्राएं कक्षा दस, 11 व 12 में अध्ययनरत हैं। संस्था की अध्यक्ष रीता खत्री ने बताया कि क्लब की ओर से समाज के हर तबके को सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की सामाजिक भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसे और भी व्यापक किया जाएगा। क्लब की सचिव नमिता मेहरोत्रा ने बताया कि छात्राओं को बेहतर भविष्य देने के लिए स्कॉरलशिप के साथ-साथ समय-समय पर अन्य सहूलियतें भी मुहैया कराई जाती हैं। उन्होंने भविष्य में जरूरत के मुताबिक और भी मदद का भरोसा दिया।