सुल्तान ने जीती घुड़दौड़ प्रतियोगिता
॥श्रह्मह्यद्ग ह्मड्डष्द्ग ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ॥श्रह्मह्यद्ग ह्मड्डष्द्ग ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ॥श्रह्मह्यद्ग ह्मड्डष्द्ग ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ॥श्रह्मह्यद्ग ह्मड्डष्द्ग ष्श्रद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ
अयोध्या : रौनाही गांव में हाजी जुबेर खान मेमोरियल ट्रस्ट की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में आजमगढ़ के घोड़े सुल्तान ने सबको पछाड़कर बाजी मारी। मंगलवार को रौनाही गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हाजी जुबेर खान मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ था। चिलचिलाती गर्मी में सैकड़ों घोड़ों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया। कुल चार राउंड की रेस हुई। आखिरी फाइनल राउंड में आजमगढ़ के घोड़े सुल्तान ने बाजी मार ली। इसके घुड़सवार मो. शरीफ थे। दूसरे नंबर पर बिहार का घोड़ा मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रहा। इसके घुड़सवार मेंदू थे। तीसरे नंबर पर प्रतापगढ़ के घुड़सवार नन्हें रहे।
ट्रस्ट के मुखिया हाजी फिरोजखान गब्बर और उनके छोटे भाई सोहावल ब्लॉक प्रमुख फिरदौस खान ने प्रथम विजेता को मोटरसाइकिल 51 हजार शील्ड दूसरे विजेता को फ्रिज तथा तीसरे को एलइडी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सरफराज खान सुल्तान खान कर रहे थे। गोसाईंगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में रुदौली चेयरमैन जब्बार अली, शोएब खान, शम्भू सिंह, अशोक पासी, रौनाही प्रधान मेराज खान, पूर्व प्रधान खुर्शीद अहमद, खुनखुन खान, जितेंद्र पांडेय तथा घुड़दौड़ प्रतियोगिता के प्रेमी शामिल रहे।