पर्ची न मिलने से परेशान किसानों ने सचिव को घेरा
मसौधा(अयोध्या) : गन्ना विकास समिति मसौधा के किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। किसानों का गन्ना खेत में खड़ा होने के बाद भी बनी पर्चियों को संशोधित कर काट दिया जा रहा है। जिससे नाराज दर्जनों किसानों ने सोमवार को सचिव से वार्ता के बाद सही जवाब न मिलने पर घेराव किया।

किसानों का आरोप है कि हजारों बीघा गन्ना खेत में खड़ा है। समिति के सर्वे कराने पर पर्चियां भी बनी। ढाई माह मिल चलने के दौरान गन्ना माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सट्टा परिवर्तित कर दिया जाता है। इसका नतीजा है कि प्रत्येक परिवर्तन में किसानों की पर्चियों को कलेंडर से कम कर गन्ना माफियाओं के कलेंडर में बढ़ा दिया जा रहा है। इससे कुछ किसानों का पेड़ी गन्ना भी खेतों में खड़ा है।
इससे नाराज सैकड़ों किसानों ने सचिव मुकेश कुमार पांडेय के कार्यालय पहुंचकर वार्ता शुरू की। इस बीच किसान इस कदर नाराज हुए कि घेराव शुरू कर दिया। इस दौरान अभद्र व्यवहार की शिकायत की।