Move to Jagran APP

धूमधाम से निकली बप्पा की शोभायात्रा

फैजाबाद : गणपति बप्पा को रविवार को धूमधाम से विदाई दी गई। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM (IST)
धूमधाम से निकली बप्पा की शोभायात्रा
धूमधाम से निकली बप्पा की शोभायात्रा

फैजाबाद : गणपति बप्पा को रविवार को धूमधाम से विदाई दी गई। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संयोजन में शोभायात्रा निकाली गई। जमुनियाबाग से आरंभ हुई विसर्जन शोभायात्रा चौक घंटाघर, रिकाबगंज, नियावां होते हुए गुप्तारघाट जाकर पूर्ण हुई, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गुप्तारघाट पर करीब 80 पूजा समितियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

prime article banner

यात्रा में सबसे आगे मुगलपुरा हैदरगंज के महाराजाधिराज गणेश पूजा समिति के भगवान विघ्नविनाशक के रूप में जिले का दुख-दर्द हरते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भगवान विविध स्वरूपों में दर्शन कराती प्रतिमाएं विसर्जन स्थल तक पहुंची। विसर्जन स्थल पर श्रीश्री गणपति पूजा शिवसेवा समिति प्रतापनगर हैदरगंज के गोपाल अग्रवाल के सौजन्य से भंडारे की व्यवस्था गई थी। शोभा यात्रा में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर निगम के उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक राजेंद्र ¨सह राजू, प्रेमनाथ राय, जेएन चतुर्वेदी, राजेंद्र गुप्ता, वेदप्रकाश राजपाल, डॉ. शैलेंद्र विक्रम ¨सह, कांग्रेस नेता उग्रसेन मिश्र, अवधेश तिवारी, नरेश अग्रवाल, गगन जायवाल, सुप्रीत कपूर, शिवजी गौड़, अवधेश अग्रहरि, बजरंगी साहू, राजेश गौड़, रोहिताश्वचंद्र राजू, जर्नादन पांडेय, अतुल ¨सह, अखिलेश पाठक, केशव बिगुलर, आलोक शंकर, राजेश जायसवाल आदि थे। आवास विकास कॉलोनी अमानीगंज में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक गौतम, विनय गौतम व संरक्षक गुड्डू गौतम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.