Move to Jagran APP

गाजे-बाजे से साथ दी गई गणपति बप्पा को विदाई

जासं अयोध्या भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ गाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान को विदाई दी। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संयोजन में शोभा यात्रा निकली जो जमुनियाबाग से आरंभ हुई और चौक घंटाघर रिकाबगंज नियावां होते हुए गुप्तारघाट पहुंचकर समाप्त हुई। गुप्तारघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। करीब सौ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। शोभायात्रा की अगुवाई महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि ने की। यात्रा में सबसे आगे जमुनियाबाग के महाराज विघ्नविनाशक नगर का दुख-दर्द हरते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भगवान ने विभिन्न रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:29 AM (IST)
गाजे-बाजे से साथ दी गई गणपति बप्पा को विदाई
गाजे-बाजे से साथ दी गई गणपति बप्पा को विदाई

अयोध्या : भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' गाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान को विदाई दी। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संयोजन में शोभायात्रा निकली, जो जमुनियाबाग से आरंभ हुई। चौक घंटाघर, रिकाबगंज, नियावां होते हुए गुप्तारघाट पहुंचकर समाप्त हुई। गुप्तारघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। करीब सौ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।

loksabha election banner

शोभायात्रा की अगुवाई महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्त, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि ने की। यात्रा में सबसे आगे जमुनियाबाग के महाराज विघ्नविनाशक नगर का दुख-दर्द हरते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भगवान ने विभिन्न रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, सह संयोजक गगन जायवाल, विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर, शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकांत आर्य, देवेंद्र सिंह, केशव बिगुलर, अवधेश तिवारी, प्रमोद जायसवाल, अवधेश अग्रहरि, बजरंगी साहू, राजेश गौड़, रोहिताशचंद्र राजू, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, आलोक शंकर, राजेश जायसवाल आदि शामिल हुए। श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ में पूजन अयोध्या: श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में गणेशोत्सव आयोजित किया गया। गुरुवार को शक्तिपीठ मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय ने भगवान हरिद्रा गणपति, भगवती पीतांबरा, भगवती तारा, भगवान परशुराम, स्वामीजी महाराज व पीठ के संस्थापक गुरुदेव पंडित रामकृष्ण पांडे आमिल समेत स्थापित सभी देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की। पीठ की परंपरा के अनुरूप सामूहिक हवन, पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। महोत्सव का समापन पीठ के आचार्य गिरजा प्रसाद मिश्र, रोहित पांडेय मुन्ना, कुलदीप तिवारी, मनीष मिश्र, महेंद्र तिवारी, हर्षित तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रमेश, रवि, ज्ञान पांडे, अमरनाथ तिवारी, सोमनाथ पांडेय, श्रवण जायसवाल, नागेंद्र, अमित, शैलेंद्र अग्रहरि आदि की उपस्थिति में हुआ। ------------------- भंडारे में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित

-महाजनी टोला में शिवकुमार गुप्त के संयोजन में चल रहे गणेशोत्सव का समापन भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में बीती देर रात तक श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मनीष साहू, अभिषेक सिन्हा, सुमित गुप्त, शरद अग्रहरि, विनय सिन्हा आदि ने भंडारे की व्यवस्था की कमान संभाली। कंधारी बाजार में आयोजित गणेशोत्सव का समापन भंडारे से हुआ। इस मौके पर पूजा समिति संयोजक धीरज यादव, दीपक, आनंद सिंह, सुनील सिंह, जवाहरलाल यादव, नीरज यादव, शहजादे यादव, राजन विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, अंकुर, शुभम, अंश, अभिषेक यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.