महिला की हत्या मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
सोहावल (अयोध्या) रौनाही थाना क्षेत्र के सारा विशुनपुर गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार की है। आबादी की जमीन पर पुराने छप्पर को लेकर महेंद्र दुबे और उमेशचंद्र के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें महेंद्र की पत्नी सावित्री की मौत हो गई थी।
सोहावल (अयोध्या) : रौनाही थाना क्षेत्र के सारा विशुनपुर गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार की है। आबादी की जमीन पर पुराने छप्पर को लेकर महेंद्र दुबे और उमेशचंद्र के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें महेंद्र की पत्नी सावित्री की मौत हो गई थी। हत्याकांड में नामजद उमेशचंद्र, राहुल, शिवमंगल तथा धनराजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह व उनकी टीम ने नबीगंज तिराहे से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।