खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
फैजाबाद : शनिवार को खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। इस दौरान जांच के लिए दो
फैजाबाद : शनिवार को खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। इस दौरान जांच के लिए दो नमूने भरे गए, जबकि कई व्यापारी भाग निकले। इस दौरान लावारिस पाया गया 15 किलोग्राम संदिग्ध खोया नष्ट किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि सुबह उन्होंने खाद्य सुरक्षाधिकारी सूर्यमणि, अपराजिता तिवारी, दिनेश चौधरी, सत्यम भारती के साथ दीपावली के मौके पर नकली खोया व दूध का कारोबार बढ़ने की आशंका को देखते हुए चौक स्थित खोया मंडी पर छापा मारा। इस दौरान संदिग्ध दिखने पर मुमताजनगर के रामपति व गोंडा जिले के नवाबगंज ब्लॉक के तुलसीपुर माझा निवासी चंद्रपाल यादव के खोया का नमूना संकलित किया गया। इस दौरान कुछ लोग खोया छोड़ कर भाग निकले, जिसे नष्ट कर दिया गया। रिकाबगंज में एक दुकान पर नमकीन का नमूना भरा गया, जबकि सहादतगंज में सोहावल के ताजपुर कोड़रा निवासी राजेंद्र एवं तहसीनपुर सोनाहा निवासी ओमप्रकाश के दूध का नमूना जांच के लिए संकलित किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर यह अभियान जारी रहेगा।