बिना अनुमति के भाजपा भगाओ यात्रा निकालने पर आप सांसद समेत कई पर मुकदमा
अयोध्या : शनिवार को सरयू तट पर जल लेकर मंदिरों को बचाने का संकल्प लेकर आम आदमी पार्टी की भाजपा भगाओ-मंदिर बचाओ यात्रा अयोध्या से काशी के लिए शुरू हो गई। निर्धारित समय से दो घंटा बाद नयाघाट यात्रा की अगुआई के लिए पहुंचे राज्यसभा सदस्य संजय ¨सह ने कहा कि राममंदिर के नाम पर सत्ता हथियाने वाले भाजपा की साकारें अब पौराणिक महत्व के मंदिरों को ढहाने में जुटी हैं। काशी में विश्वनाथ कारीडोर बनाने के नाम पर शिव, गणेश, हनुमान, जैन परमंपरा के 36 मंदिर तोड़े गए हैं। अयोध्या में 176 मंदिरों को ढहाने के लिए नोटिस दी गई है। उन्होंने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है।
अयोध्या : शनिवार को सरयू तट पर जल हाथ में लेकर मंदिरों को बचाने का संकल्प लेने के बाद आम आदमी पार्टी की भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ यात्रा अयोध्या से काशी के लिए शुरू हो गई। बिनाअनुमति यात्रा निकाले जाने के आरोप में आप सांसद संजय सिंह व प्रदेश पार्टी प्रवक्ता सभाजीत सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
आप राज्यसभा सांसद संजयसिंह निर्धारित समय से दो घंटा बाद नयाघाट पहुंचे राज्यसभा सदस्य संजय ¨सह ने कहा कि राममंदिर के नाम पर सत्ता हथियाने वाले भाजपा की सरकारें अब पौराणिक महत्व के मंदिरों को ढहाने में जुटी हैं। काशी में विश्वनाथ कारीडोर बनाने के नाम पर शिव, गणेश, हनुमान, जैन परम्परा के 36 मंदिर तोड़े गए हैं। अयोध्या में 176 मंदिरों को ढहाने के लिए नोटिस दी गई है। उन्होंने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है।
यात्रा की शुरुआत के पूर्व हुई सभा में आप प्रवक्ता ने योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा, भाजपा के छद्म ¨हदुत्व को बेनकाब करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। हम मंदिरों को ढहाने नहीं देंगे। सभा को दिल्ली के विधायक नरेश बालियान, पवन शर्मा, अखिलेशपति त्रिपाठी, एनडी शर्मा, महेंद्र गोयल, नरेश यादव, केशवपुर मंडी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, गौरव माहेश्वरी, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव ¨सह, अवध प्रांत की अध्यक्ष बृजकुमारी, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष निर्मल मिश्र, पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, छवि यादव, नीलम यादव, वंशराज दुबे आदि ने संबोधित किया।
प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत ¨सह ने बताया कि यात्रा टेढ़ीबाजार, साकेत महाविद्यालय, रानोपाली, साहबगंज, रीडगंज, चौक, फतेहगंज, नाकामकबरा, मसौधा, पिपरी, जलालपुर, बीकापुर, खजुराहट, चौरेबाजार होते हुए सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा में जिलाध्यक्ष गंगाबक्स ¨सह, नदीमरजा, अनिल प्रजापति, मो. इस्त्राइल, रामकुमार साहनी, एमपी ¨सह, अमन गुप्ता, रामजी ¨सह, राजमनि गौड़ आदि शामिल रहे।