अखिलेश से मिले पूर्व प्रमुख
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअचल यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के समीकरण के बारे में बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच में जाकर रात दिन कार्य करना होगा। पिछड़े इलाकों में छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से पार्टी की नीतियों-रीतियों से जनता को जागरूक करना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताना होगा। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगे।
अयोध्या : सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअचल यादव ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के समीकरण के बारे में उन्होंने जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच में जाकर कार्य करना होगा। पिछड़े इलाकों में छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से पार्टी की नीतियों-रीतियों से जनता को जागरूक करें। समाजवादी पार्टी की सरकार में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएं। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगे।