माध्यमिक विद्यालयों में भी अंग्रेजी पर जोर
फैजाबाद : माना जाता है कि यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी कमजोर
फैजाबाद : माना जाता है कि यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी कमजोर होती है। इसी मिथक को तोड़ने की कोशिश में इन दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान जुटे हैं। खुद केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक रहे चौहान ने गत दिनों कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तो यह बात उनके ध्यान में आया कि बच्चे अंग्रेजी बोल नहीं पाते। उन्होंने बच्चे अंग्रेजी में ठीक तरह से बोल सके, इसकी रणनीति तैयार की। योजना के अनुसार जल्द ही जिला स्तर पर अंग्रेजी के टीचर्स की कार्यशाला होगी। इसमें बच्चों को पढ़ाने व उन्हें अंग्रेजी बोलना सिखाने की कला बताई जाएगी। जिला विद्याल निरीक्षक ने बताया कि सहायता प्राप्त, राजकीय व वित्तविहीन विद्यालयों के अंग्रेजी भाषा के टीचर्स की कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इसमें सभी शिक्षकों को रहना अनिवार्य है।