मतदान केंद्रों पर लगेगी चुनाव पाठशाला
फैजाबाद : मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के संक्षि्
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 11:27 PM (IST)
फैजाबाद : मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विशेष अभियान दिवस पर इसका आयोजन होगा। मुख्य राजस्व अधिकारी / उप निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तमलाल गुप्त के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां 31 अक्टूबर तक ली जाएगी। विशेष अभियान के लिए निर्धारित विशेष तिथियों 23 सितंबर, 10 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर तय हैं। ग्रामसभा / स्थानीय निकाय एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आदि में मतदाता सूची का पढ़ नामों का सत्यापन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें