घर पर मनाएं ईद, करें जरूरतमंदों की सेवा
लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ईद मनानी चाहिए। ताजियादार कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने कहाकि ईद पर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
अयोध्या: मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपने घरों पर ही ईद मनाने का आह्वान किया है। साथ ही ईद पर जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश दिया है। शिया धर्मगुरु नदीम रजा जैदी ने कहाकि ईद पर लोग घरों में ही नमाज पढ़े और कोरोना के खात्मे व देश की तरक्की की दुआ मांगे। उन्होंने कहाकि ईद के दिन अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंदों की सेवा-सहायता भी करें। यही मानवता की सच्ची सेवा भी है।
उन्होंने कहाकि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ईद मनानी चाहिए। ताजियादार कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने कहाकि ईद पर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। आर्थिक रूप से पिछड़े अनेक ऐसे लोग हैं, जो लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करके ईद के मौके को यादगार बनाना चाहिए।