26 अक्टूबर को होगा सोहावल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
रौनाही थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि 26 अक्टूबर को ढेमवाघाट सिहोर घाट कलाफरपुर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा.
सोहावल(अयोध्या) : रौनाही थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि 26 अक्टूबर को ढेमवाघाट, सिहोर घाट, कलाफरपुर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी संयोजक अनिल कुमार गुप्ता, संरक्षक सरोज जायसवाल ,नीरज गुप्ता पिटू ,सतनाम सिंह प्रधान ,सहदेव यादव प्रधान ,रामचेत यादव पूर्व प्रधान, मनीष तिवारी, रामविलास सोनी, विकास वर्मा, संजय वर्मा, अशोक प्रियदर्शी, अंगद सिंह, शंकर वर्मा मौजूद रहे।