Move to Jagran APP

बंद होंगे गांधीबंधु के क्षेत्र के दूरदर्शन रिले केंद्र

फैजाबाद : नेहरू-गांधी परिवार के चश्मोचिराग राहुल गांधी एवं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्रों के

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Feb 2018 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 10:36 PM (IST)
बंद होंगे गांधीबंधु के क्षेत्र के दूरदर्शन रिले केंद्र
बंद होंगे गांधीबंधु के क्षेत्र के दूरदर्शन रिले केंद्र

फैजाबाद : नेहरू-गांधी परिवार के चश्मोचिराग राहुल गांधी एवं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्रों के दूरदर्शन रिले केंद्रों पर केंद्र सरकार के प्रसारण मंत्रालय की गाज गिरना तय हो गया है। प्रसार भारती के इस फैसले की चपेट में फैजाबाद जिले का रुदौली रिले केंद्र भी आ गया है। आगामी 12 मार्च तक फैजाबाद, सुल्तानपुर एवं अमेठी के चार दूरदर्शन रिले केंद्र बंद हो जाएंगे। केंद्र सरकार के इस फैसले के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि गांधी बंधुओं को लेकर केंद्र सरकार का रवैया आक्रामक है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।

loksabha election banner

फैजाबाद मंडल के रुदौली सहित चार दूरदर्शन रिले केंद्रों को पहले 12 फरवरी को ही बंद करने आदेश आया था, हालांकि बाद में एक माह की अवधि और बढ़ा दी गई। इससे 12 मार्च तक की मोहलत मिल गई है। भारत सरकार ने मंडल के जिन रिले केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है, उनमें फैजाबाद जिले का रुदौली, सुल्तानपुर जिला मुख्यालय स्थित केंद्र, अमेठी का गौरीगंज व जगदीशपुर रिले केंद्र शामिल है। प्रसार भारती ने इस बाबत नोटिस जारी कर दी है। कर्मचारियों से नई तैनाती के लिए तीन विकल्प मांगे गए हैं। गौरतलब है कि दूरदर्शन के इन केंद्रों के खुल जाने से करीब 25 से 30 किलोमीटर की परिधि में लोग दूरदर्शन के कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे थे। भले ही आधुनिक युग में डिश, डीटीएच आदि का चलन बढ़ा है, लेकिन अब भी हजारों ऐसे परिवार हैं, जिनके मनोरंजन एवं ज्ञानरंजन का साधन दूरदर्शन ही है। इस बात की पुष्टि दूरदर्शन केंद्र फैजाबाद के सहायक अभियंता रामकल्प मौर्य भी करते हैं। उनके मुताबिक पहले 12 फरवरी से रिले केंद्र बंद करने का निर्देश आया था। बाद में एक माह के लिए अवधि बढ़ा दी गई है।

बदले की भावना से काम कर रही केंद्र सरकार

-कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि सरकार का यह फैसला राजनीतिक बदले की भावना से न केवल प्रेरित है, बल्कि तीन जिलों की लाखों आबादी को मनोरंजन की सुविधाओं से वंचित करने की साजिश है।

1998 में बना था रुदौली केंद्र

रुदौली : नगर के सोफियाना मोहल्ला स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र का निर्माण वर्ष 1998 में किया गया था। यह केंद्र पूर्व विधायक रुश्दी मियां की भूमि पर किराए के भवन में संचालित है। 13 अगस्त 1998 को तत्कालीन केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रिले केंद्र का उद्घाटन किया था। इस पर प्रभारी जेसी राम, अवर अभियंता रामबदल, टेक्निशियन अबरार अहमद, सहायक आशुतोष दुबे व एक सुरक्षा गार्ड मातादीन की तैनाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.