आंदोलन की तैयारी में जुटी धर्मसेना
फैजाबाद : एक अगस्त से रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए धर्मसेना का प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 11:38 PM (IST)
फैजाबाद : एक अगस्त से रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए धर्मसेना का प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू होगा। यह एलान किया धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने। वे मोतीबाग स्थित एक होटल में संगठन की बैठक के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे।
इसी क्रम में पूर्वांचल के अंतिम क्षेत्र देवरिया जिला में धर्मसंसद आयोजित किया जाएगा। अगस्त माह में ही प्रदेश के अन्य विभिन्न 11 जिलों में धर्मसेना की धर्मसंसद तथा फैजाबाद जिला में ब्लॉकवार बैठकें आयोजित हैं। बैठक की अध्यक्षता सोमेश महाराज ने की तथा संचालन महंत पंकजशरण ने किया। बैठक में संजय महेंद्रा, महंत रामनारायण शास्त्री, महंत वीरेंद्रशरण, महंत बृजेश दुबे, महेश श्रीवास्तव, अर¨वद, ननकन यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें