Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए दिए छह लाख रुपये

कारसेवक पुरम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 12:27 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:06 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए दिए छह लाख रुपये
उप मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए दिए छह लाख रुपये

अयोध्या: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को छह लाख छह हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा है। उन्होंने यह धनराशि मंदिर आंदोलन के मुख्य शिल्पी रहे अशोक सिघल व दिवंगत विहिप नेता ठाकुर गुरुजन सिंह, उपमुख्यमंत्री के पिता श्यामलाल मौर्य एवं माता धनपति देवी, परिवारीजनों व रामभक्तों की ओर से दी है। ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहाकि घर-परिवार का समन्वय ही रामराज्य की आधारशिला है। इस दौरान महंत कमलनयन दास, उपमुख्यमंत्री की पत्नी राजकुमारी मौर्या, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इससे पहले उन्होंने रामलला व बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने लोकनिर्माण, राजकीय निर्माण निगम व सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर के अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित गेट नंबर तीन से परिसर के अंदर तक की सड़क के मरम्मत कार्य का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी अनुज झा ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी। दर्शन पूजन के दौरान महापौर रिषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने उन्हें पीएम के दौरे से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने सांगठनिक तैयारियों को साझा किया। दर्शन पूजन के दौरान सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, परमानंद मिश्रा, पुजारी रमेश दास मौजूद रहे। वहीं सर्किट हाउस में विधायक शोभा सिंह चौहान, डॉ. अमित सिंह चौहान, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, दिवाकर सिंह, वासुदेव मौर्य आदि ने उनका स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू ने रौनाही से ड्योढ़ी तक मार्ग बनवाने की मांग की। डिप्टी सीएम ने उन्हें मार्ग निर्माण का भरोसा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.