छात्राओं को भेंट की गई साइकिल
प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने महिला श्रमिकों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को जाना और सरकार की योजनाओं को साझा किया। सभी से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया.
अयोध्या: प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने महिला श्रमिकों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को जाना और सरकार की योजनाओं को साझा किया। सभी से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सिविल लाइंस स्थित श्रम कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने दो छात्राओं पिकी व अंतिमा को साइकिल प्रदान की। उप श्रमायुक्त ने महिला श्रमिकों को चिकित्सीय सहायता योजना, बालिका मदद योजना व मातृ शिशु योजना का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त आनंद कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, बीएम सिंह, रितु गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव, खुशबू आदि थे।