गणतंत्र दिवस पर होगी क्रास कंट्री रेस
अयोध्या गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को महिला/ पुरुष क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कंचन मिश्रा ने बताया कि पांच किलोमीटर लंबी रेस प्रेसक्लब के सामने से सुबह सात बजे प्रारंभ होकर कैंट छावनी लालकुर्ती केंद्रीय विद्यालय कनौसा विद्यालय तिराहे से डोगरा गेट होते हुए निकलेगी।
अयोध्या : गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को महिला/ पुरुष क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कंचन मिश्रा ने बताया कि पांच किलोमीटर लंबी रेस प्रेसक्लब के सामने से सुबह सात बजे प्रारंभ होकर कैंट, छावनी, लालकुर्ती, केंद्रीय विद्यालय, कनौसा विद्यालय तिराहे से डोगरा गेट होते हुए निकलेगी।
सदर चौराहा से निर्मली कुंड तिराहा होते हुए रेस का समापन सआदतगंज हनुमानगढ़ी चौराहे पर होगा। दौड़ समाप्त होने के बाद दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी रैली प्रारंभ से आधा घंटा पहले पहुंचकर इंट्री करवा सकते हैं।