Move to Jagran APP

तीन को आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी एयरपोर्ट व फैजाबाद-जगदीशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहीत भूमि के कम मुआवजा को मुद्दा बनाने जा रही है। किसानों से यह भूमि सहमति से खरीदी जा रही है। कम मिल रहे मुआवजे को धार देने के लिए तीन सितंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू धर्मपुर सआदत के किसानों से मिलने आ रहे है.

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 06:10 AM (IST)
तीन को आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
तीन को आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

अयोध्या: कांग्रेस पार्टी एयरपोर्ट व फैजाबाद-जगदीशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहीत भूमि के कम मुआवजा को मुद्दा बनाने जा रही है। किसानों से यह भूमि सहमति से खरीदी जा रही है। कम मिल रहे मुआवजे को धार देने के लिए तीन सितंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू धर्मपुर सआदत के किसानों से मिलने आ रहे हैं। धर्मपुर के किसानों की भूमि एयरपोर्ट के लिए चिहित है। कम मुआवजा मिलने के विरोध में ये कई महीने से आवाज उठा रहे हैं। इनके मुआवजा की धनराशि जनौरा के किसानों से कम हैं। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय भी इनकी आवाज उठा चुके हैं। कोई नतीजा न निकलने पर प्रभावित किसानों से कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी मिले। मुआवजा में असमानता को दूर कराने के लिए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभावित किसानों की प्रदेश अध्यक्ष से लखनऊ में मुलाकात कराई। प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी स्तर पर मदद करने का अनुरोध किया।

loksabha election banner

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रप्रताप सिंह के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष तीन सितंबर को सुबह 11 बजे धर्मपुर सआदत के प्रभावित किसानों से, दोपहर एक बजे रायबरेली रोड स्थित नउवा कुंआ व दोपहर दो बजे कुमारगंज स्थित श्रीराम नेवाज महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहीत भूमि के प्रभावित किसानों से मिलेंगे। इन दोनों क्षेत्र के किसानों की भूमि फोरलेन निर्माण में गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.