भाजपा सरकारों से जनता का विश्वास हटा : खत्री
मवई (अयोध्या) : भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जितने वादे किए थे, वे खोखले निकले। भाजपा सरकारें अपना वादा पूरा कर जनविश्वास हासिल करने में विफल रहीं। ये कहना था प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने पटरंगामंडी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किया। अध्यक्षता पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद ने की।

खत्री ने कहा कि भाजपा के लोग बात किसानों और गरीबों की बात करते हैं, लेकिन काम देश के पूंजीपतियों व उद्योगपतियों का करते हैं। उन्हें किसानों, नौजवानों, गरीबों और उनके हितों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। अलबत्ता जीएसटी जैसा कानून बनाकर लोगों को रोजगार से दूर कर दिया। जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। संचालन अनिल वर्मा ने किया। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, पीसीसी सदस्य कारिब करनी, महासचिव मान ¨सह, ब्लॉक अध्यक्ष मुजतबा खां, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकील खां, चौधरी भूपेंद्र ¨सह, रामदेव गुप्त, प्रदीप कुमार यादव, आनंद कुमार, गयास खां, मैनुद्दीन खां, आशुतोष गुप्त, अनूप मिश्र, मो. इलियास, सुमित गुप्त, जितेंद्र गुप्त, मुरारी ¨सह व कल्लू रावत उपस्थित थे।