नगर निवासी पदाधिकारियों की जिला इकाई से होगी छुट्टी
फैजाबाद : जल्द ही भाजपा के उन नेताओं की जिला संगठन से छुट्टी हो जाएगी, जो नगर निगम क्षेत्र के
फैजाबाद : जल्द ही भाजपा के उन नेताओं की जिला संगठन से छुट्टी हो जाएगी, जो नगर निगम क्षेत्र के निवासी हैं। निगम निगम क्षेत्र में रहने वाले नेताओं को अब महानगर इकाई में जगह दी जाएगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को जिला इकाई में स्थान मिलेगा। माना जा रहा है कि इसी माह के अंत तक महानगर इकाई का गठन हो जाएगा।
इसी माह भाजपा में महानगर इकाई के पहले अध्यक्ष के तौर पर कमलेश श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। इससे पहले महानगर इकाई को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी, जबकि सपा व बसपा में महानगर इकाई का गठन हो चुका है। कांग्रेस में अभी घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन शहर इकाई को महानगर के रूप में तब्दील किया जा चुका है। कमलेश के मनोनयन के बाद भाजपा में अटकलों पर विराम लग गया। अब जिला कार्यसमिति के उन पदाधिकारियों की जिला संगठन से छुट्टी हो जाएगी, जो निगम निगम क्षेत्र के निवासी हैं। फिलहाल ऐसे पांच नेता हैं, जो जिला संगठन में पदाधिकारी हैं। इसके साथ ही मोर्चों व प्रकोष्ठों के उन नेताओं को महानगर के फ्रंटल संगठनों में जगह दी जाएगी, जो निगम क्षेत्र के निवासी ह ं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया इसी माह इकाई का गठन पूर्ण किया जाएगा।
----------------------
बनेंगे चार मंडल
-महानगर इकाई में चार मंडलों का गठन किया जाएगा। अयोध्या मंडल इकाई जस की तस रहेगी, जबकि फैजाबाद नगर में तीन मंडल बनाए जाएंगे। फैजाबाद में बनने वाली मंडल इकाइयों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि तीनों इकाइयां पौराणिक अथवा सांस्कृतिक महत्व के प्रतीकों या फिर किसी महापुरुष के नाम से होंगी। माह के अंत तक जब इनकी रचना की जाएगी और जल्द ही गठन भी होगा।