अचानक सीडीओ के तबादले से अधिकारी हतप्रभ
फैजाबाद : मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अचानक तबादले से विकास भवन के अधिकारी/कर्मचार
फैजाबाद : मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अचानक तबादले से विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारी हतप्रभ हैं। सोमवार को देर सायं जब तबादले की खबर आई तो ऑफिस बंद हो चुका था। सब कुछ सामान्य होने से तबादले के बारे जानकारी होने पर विश्वास नहीं हुआ। अभिनव आनंद अब नए सीडीओ होंगे। अक्षय त्रिपाठी ने 16 मार्च को ज्वाइन किया था। छह महीने से कम कार्यकाल रहा।
जिला मुख्यालय से वह बाहर हैं। बुधवार को आएंगे। नए सीडीओ के आने के बारे में अभी पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि वह इसी सप्ताह प्रभार संभाल लेंगे। शासन ने अक्षय त्रिपाठी को सीडीओ पद पर कानपुर नगर स्थानांतरित किया है। सीडीओ पद पर वहां तैनात रहे अभिनव आनंद को उनके स्थान पर शासन ने भेजा है। सीडीओ के अचानक तबादले के बारे में अधिकारियों का मानना हैँ कि उन्होंने स्वयं कराया होगा। करीब छह महीने का कार्यकाल उनका गैर विवादित रहा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में शौचालय निर्माण से लेकर प्रधानमंत्री आवास एवं ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के प्रति वह हमेशा सजग दिखे। लक्ष्य के लिए पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर जमीनी फीडबैक लेते रहे।