Move to Jagran APP

सिर दर्द बने बकाएदारों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान

परिवहन विभाग में लगभग सात हजार वाहनों पर है 15 करोड़ के राजस्व का बकाया.दो दिनों में अयोध्या संभाग में सीज कराए गए 49 व्यावसायिक वाहन 101 वाहनों का चालान.

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM (IST)
सिर दर्द बने बकाएदारों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान
सिर दर्द बने बकाएदारों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान

अयोध्या: जिले में लगभग सात हजार व्यावसायिक वाहनों पर 15 करोड़ से अधिक का राजस्व बकाया है। इन पर लगभग इतनी ही पेनाल्टी भी बन रही है। अतिरिक्त कर समेत अन्य करों के बकायेदार ये वाहन स्वामी नियम कानून को ताख पर कर वाहनों को संचालित कर रहे हैं। यह हाल केवल अयोध्या जिले का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का है। अगर प्रदेश की बात करें तो व्यावसायिक वाहनों पर 821. 43 करोड़ का राजस्व बकाया है, जिसकी वसूली को लेकर परिवहन आयुक्त की सख्ती के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बकायेदार वाहन स्वामियों की तलाश में परिवहन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। जिले में लगभग छह हजार वाहनों के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है, शेष को डिमांड नोटिस भेजी जा चुकी है। परिवहन आयुक्त की ओर से अक्टूबर माह में 50 प्रतिशत बकाया की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के साथ 31 अक्टूबर तक बकायेदार वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि परिक्षेत्र में शत प्रतिशत राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंदकुमार ने बताया कि बकायेदार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रतिदिन की चेकिग रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। अयोध्या संभाग के पांचों जिलों में पिछले दो दिनों के अंदर बकायेदार 101 वाहनों का चालान किया गया। 49 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज कराने के साथ ही लगभग छह लाख रुपये बकाया वसूल किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.