कैंप लगा खाद्य सुरक्षा अधिनियम की दी जानकारी
फैजाबाद : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तरफ से जागरूकता कैंप का आयोजन रिकाबगंज स्थित एक रेस्टोर
फैजाबाद : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तरफ से जागरूकता कैंप का आयोजन रिकाबगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के सभाकक्ष व ग्रामोदय इंटर कॉलेज में किया गया। होटल के सभाकक्ष में जुटे व्यापारियों व कॉलेज में छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में बताया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों को परखने के बारे में जानकारी दी गई। व्यापारियों को बताया गया कि बिना पंजीकरण के वे व्यवसाय नहीं कर सकेंगे। व्यवसाय के लिए खादय सुरक्षा प्रशासन ऑफिस में उन्हें पंजीकरण कराना होगा।
अभिहित अधिकारी दीपक ¨सह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पंजीकरण न मिलने पर व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने खाद्य पदार्थों के रखरखाव व पै¨कग के बारे में जानकारी दी। मीट उत्पाद बिक्री की प्रक्रिया के बारे में भी कैंप में आए व्यापारियों को बताया गया। कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार ने भी जानकारी दी।