बस से भिड़ी ट्राली, आधा दर्जन चोटहिल
सोहावल (फैजाबाद): रौनाही थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौराहा के पास परिवहन निगम की बस और ईं
सोहावल (फैजाबाद): रौनाही थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौराहा के पास परिवहन निगम की बस और ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की आपस मे भिड़ंत हो गई। दुर्घटना से बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को लखनऊ की तरफ से फैजाबाद की तरफ परिवहन निगम की बस जा रही थी। जब बस सत्तीचौरा चौराहा के पास मोड़ पर पहुंचीं तो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस घटना से बस में सवार विनोद कुमार (52) टेढ़ीबाजार अयोध्या, देवेंद्र कुमार (35), देवेंद्र की पत्नी प्रीति (32) निवासी फतेहगढ़, नीतीश कुमार (27) निवासी बांसडीह बलिया, दीनदयाल (40) निवासी आजमगढ़ और राकेश कुमार (36) निवासी सरकटिया थाना रुदौली फैजाबाद आदि को काफी चोटें आई। जानकारी मिलते ही रौनाही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने भी इस घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।