Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं में समाज को नयी दिशा देने की क्षमता: संजीव

भाजपा ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाबाबाजार मवई रुदौली देहात शुजागंज रुदौली नगर इकाई का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं में समाज को नयी दिशा देने की क्षमता: संजीव
भाजपा कार्यकर्ताओं में समाज को नयी दिशा देने की क्षमता: संजीव

अयोध्या : भाजपा ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाबाबाजार, मवई, रुदौली देहात, शुजागंज, रुदौली नगर इकाई का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। पहले सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर सुधीर सिंह सिद्धू, द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया का उपयोग पर राकेश पटेल, तृतीय सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां व राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका पर अभिषेक, चतुर्थ सत्र में पिछले छह साल में हुए अंत्योदयी प्रयत्न पर रवि तिवारी, सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर हरीश श्रीवास्तव व हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर संजय ने विचारों को साझा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन के साथ सशक्त सामाजिक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अदम्य साहस, उत्साह, विचार और संस्कारों से इतना प्रबल होता है कि वो समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक कसौधन, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, शिवगोविद पांडे, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, शांति देवी रावत, बबिता सिंह, शिवराम यज्ञसैनी, मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, विजयशंकर शुक्ला, अंजनी साहू, संतोष मिश्रा, रामदीन वर्मा, संतोष मिश्रा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर सिंह, रघुनंदन चौरसिया आदि थे। रुदौली संवादसूत्र के मुताबिक बाबा बाजार मंडल में संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर लगा, जिसकी शुरुआत भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर की। विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ता के तौरे पर सिद्धार्थ अवस्थी, रणधीर सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविद सिंह, अमित तिवारी आदि ने अहम जानकारियां साझा कीं। संचालन मंडल उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने किया। इस मौके पर निर्मल शर्मा, शीतला प्रसाद शुक्ला, महंत अशोक दास, अरविद सिंह, बृजकिशोर मिश्रा, राकेश तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, पवन कुमार, सरिता शर्मा एवं शिवशंकर तिवारी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.