Move to Jagran APP

बूथ की मजबूती प्रशस्त करती है चुनाव में जीत का रास्ता

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अयोध्या के जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 10:19 PM (IST)
बूथ की मजबूती प्रशस्त करती है चुनाव में जीत का रास्ता
बूथ की मजबूती प्रशस्त करती है चुनाव में जीत का रास्ता

पूराबाजार (अयोध्या): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अयोध्या के जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र दिया है। उन्होंने मड़ना में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह के आवास पर बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों के साथ हुई बैठक भी की। प्रभारी ने कहाकि बूथ इकाइयों की मजबूती पर खास ध्यान देना है। बूथ की मजबूती चुनाव जीतने का मार्ग प्रशस्त करती है। भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा ने यह मुकाम हासिल किया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति ही अमूल्य है। पार्टी के हर कार्यक्रमों में कार्यकर्ता कर्मठता की मिसाल पेश करते हैं। इससे पहले जिला प्रभारी को रामदरबार भेंटकर विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वागत किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह अनिल, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, हरिभजन गौड़, ओमप्रकाश यादव, राजेश पाठक, अच्छेलाल निषाद एवं सुरेश तिवारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

30 को आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अयोध्या: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का 30 सितंबर को अयोध्या आएंगे। उनके आगमन को लेकर युवा मोर्चा की बैठक सर्किट हाउस में हुई। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में युवा सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, विशाल सिंह, विवेक सिंह मोनु, प्रेम अग्रहरी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, सुनील मिश्र, महामंत्री आकाश सिंह, सार्थक तिवारी, नितिन पांडेय, पवन चौरसिया, आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.