Move to Jagran APP

पूर्व सरकारों में थमा था विकास का पहिया: विधायक

भाजपा महानगर के देवकाली मंडल इकाई के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि पहले की सरकारों में विकास का पहिया थम गया था। भ्रष्टाचार चरम पर था लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अपराधियों पर लगाम लगाई गई है.

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:31 AM (IST)
पूर्व सरकारों में थमा था विकास का पहिया: विधायक
पूर्व सरकारों में थमा था विकास का पहिया: विधायक

अयोध्या : भाजपा महानगर के देवकाली मंडल इकाई के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि पहले की सरकारों में विकास का पहिया थम गया था। भ्रष्टाचार चरम पर था, लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अपराधियों पर लगाम लगाई गई है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की।

loksabha election banner

दूसरे सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि पार्टी का अनुशासन व संस्कार कोरोना काल में दिखाई दिया। सुरक्षा, साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर रवि तिवारी ने कहाकि सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त परिवेश प्रदान किया है। सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। व्यक्तित्व एवं विकास विषय पर महानगर के पूर्व अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहाकि संपर्क, संवाद व प्रवास से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहता है। सोशल मीडिया के उपयोग पर अमित तिवारी ने कहाकि विचारों को समाज के बीच प्रस्तुत करने सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है। समापन अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहाकि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए पार्टी सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राजू सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, बसंती सिंह, मालती चौहान, पूजा रावत, सुनीता उपाध्याय, विजेता जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, सीता सिंह, राजकुमार वर्मा, दीपक जौहरी, केशव बिगुलर, स्मृता तिवारी, बिदू सिंह, नीलम जायसवाल, सुमनबाला निषाद आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.