भाजपा ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी
भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर पंचायत चुनाव संबंधी बैठक हुई जिसमें चुनाव प्रभारी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहाकि यह चुनाव हर ²ष्टि से महत्वपूर्ण है इसलिए कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में लग जाएं।
अयोध्या : भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर पंचायत चुनाव संबंधी बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रभारी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहाकि यह चुनाव हर ²ष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में लग जाएं। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की ओर से जारी होने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, ओमप्रकाश सिंह, अखंड प्रताप सिंह डिपल, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, शिव गोविद पांडेय, शांतिदेवी रावत, अशोक मिश्र, मनोज वर्मा, रामराज वर्मा, जयप्रकाश मौर्य, बबीता सिंह, विमल कुमार, विजय बहादुर तिवारी, शत्रुघ्न मोदनवाल, सर्वेश सिंह, संतोष मिश्र, अंजनी साहू, शेखर गुप्त, विजय शंकर शुक्ल, रामदेव वर्मा, देवेंद्र सिंह, बंशीधर शर्मा, अजय तिवारी, अर्जुन सिंह, अवधेश पाठक, राकेश पांडेय राणा आदि थे। क्षेत्रीय मंत्री का हुआ स्वागत
अयोध्या : भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव का पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्रीवास्तव ने कहाकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार की भांति एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रति जिम्मदारियों का कुशलता से निर्वहन करता है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहाकि राष्ट्रवाद की विचारधारा को आत्मसात कर पार्टी नेता सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ भागीदारी कर रहे हैं। राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, दिवाकर सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, गिरीश पांडेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, विद्याकांत द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, विजेता जायसवाल, सुनीता उपाध्याय, शकुंतला गौतम, रवि शर्मा, राजेश सिंह आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।