Move to Jagran APP

निकाली पदयात्रा, लाभार्थियों को किया सम्मानित, गिनाईं उपलब्धियां

कमल संदेश पदयात्रा के तीसरे दिन अंगूरीबाग वार्ड में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लाभार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में आवास योजना के सुनीता पत्नी रामदयाल, आरती पत्नी संतोष, सुनील पुत्र जगदेव शामिल रहे। विधायक ने पदयात्रा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 11:47 PM (IST)
निकाली पदयात्रा, लाभार्थियों को किया सम्मानित, गिनाईं उपलब्धियां
निकाली पदयात्रा, लाभार्थियों को किया सम्मानित, गिनाईं उपलब्धियां

अयोध्या : महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व विद्याकुंड वार्ड में भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाली। महापौर ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वार्ड में चल रहे सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मानकों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उनके साथ रमेश दास, विनोद श्रीवास्तव, बालकृष्ण वैश्य, परमानंद मिश्र, शैलेंद्रमोहन मिश्र छोटे, सुमेरादेवी, विद्याकांत द्विवेदी आदि थे। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने तेलीटोला वार्ड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

सम्मानित होने वालों में सुनीता, आरती, सुनील आदि थे। विधायक ने पदयात्रा में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ आलोक द्विवेदी, ओम मोटवानी, प्रमोद मौर्य, बजरंगी साहू मौजूद रहे। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्रप्रताप ¨सह टिल्लू ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड के साथ ही बीकापुर के जैनपुर व जेरुआ गांव में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने लोगों को पत्रक बांटकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी। सुभाषचंद्र बोस वार्ड में उनके साथ दिनेश जायसवाल, अजय ओझा, शैलेन्द्र कोरी, नरेंद्र मिश्रा, स्मृता तिवारी, धीरज यादव, अमित तिवारी बाबा आदि थे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राममनोहर लोहिया व बहादुरगंज वार्ड में जनसंपर्क किया। उनके साथ रंजीत पांडेय, दीपक जौहरी, राजीव श्रीवास्तव, रामनंदन तिवारी, तिलकराम मौर्या आदि थे। जिला महामंत्री संजीव ¨सह ने सोहावल में लोगों से संपर्क किया।

सदस्यता अभियान के प्रांत प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू ने कलाफरपुर ¨सहोरा व सीबार आदि गांवों में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई। उनके साथ विनोद गौड़, सत्यनाम ¨सह, ¨पटू यादव, धर्मवीर यादव, डॉ. उत्तर वर्मा, सुग्रीव वर्मा, महेश वर्मा, राजकरन मौर्य, अशोक जायसवाल, पारसनाथ पांडेय., रामबरन पांडेय, राकेश यादव आदि थे। भगत¨सह वार्ड में महानगर उपाध्यक्ष नागेंद्र ¨सह लल्लू की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। उनके साथ विनोद गुप्ता, अमल गुप्ता, विक्की, आकाशमणि त्रिपाठी, बब्लू मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता आदि थे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी की अगुवाई में अश्वनीपुरम वार्ड में पदयात्रा निकाली गई और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। उनके साथ शशीरानी शर्मा, लक्ष्मी पांडेय, मंजू गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, सविता यादव आदि महिलाएं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.