महानगर के बाद भाजपा जिला इकाई भी घोषित
अयोध्या भाजपा अयोध्या जिले की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी में युवाओं नेताओं को जगह दी गई है जबकि जिलाध्यक्ष पद के दावेदार रहे नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पार्टी ने इस कार्यकारिणी के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा है।
अयोध्या : भाजपा अयोध्या जिले की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी में युवाओं नेताओं को जगह दी गई है, जबकि जिलाध्यक्ष पद के दावेदार रहे नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पार्टी ने इस कार्यकारिणी के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा है।
उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिपल, राममोहन भारती, राजीव तिवारी, शिवगोविद पांडेय, विजयलक्ष्मी जायसवाल, राघवेंद्र पांडेय, शांति देवी रावत की घोषणा की गई है। कृष्ण कुमार पांडेय पूर्व में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख व युवा मोर्चा में मंत्री का दायित्व संभाल चुके है। जिलाध्यक्ष पद के लिए उन्होंने नामांकन किया था। अखंड प्रताप सिंह डिपल पूर्व में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। राममोहन भारती पूर्व में भी उपाध्यक्ष व डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी।
राजीव तिवारी मवई ब्लॉक के प्रमुख हैं। महामंत्री पद पर राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्र, अशोक कसौधन व मनोज वर्मा का मनोनयन हुआ है। राधेश्याम त्यागी पिछली कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, जबकि अशोक मिश्र पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अशोक कसौधन रुदौली नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। मंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह, रामअरज वर्मा, जयप्रकाश मौर्या, बबिता सिंह, विमल कुमार, विजय बहादुर तिवारी, सर्वजीत सिंह घोषणा की गई है। मंत्री का एक पद रिक्त है। कोषाध्यक्ष शत्रोहन मोदनवाल को बनाया गया है।