दो दिन होगा दिग्गज भाजपाइयों का जमावड़ा
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 व
अयोध्या: भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 व 19 सितंबर को होगी। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में होने वाली बैठक के दूसरे दिन 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण, भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्त, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश की सह प्रभारी पूनम बजाज, पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर आदि शामिल होंगे। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में दी। पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 व 19 सितंबर को होगा।
बताया, बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से गठित 98 जिलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। उनके अनुसार 19 सितंबर को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल प्रथम सत्र में आएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहाकि भाजपा आगामी विस चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कार्यसमिति में इसके लिए रणनीति पर मंथन होगा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से पदाधिकारी बैठक की तैयारियों में लगे हैं। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि सबका साथ, सबका विकास के पथ पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल कर रही है। इसे लेकर हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, प्रमेंद्र जांगड़ा, जयप्रकाश कुशवाहा, भास्कर निषाद, शिवनायक वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, भाजपा के अयोध्या प्रभारी दिवाकर सिंह, ऋषि चौरसिया, विजय गुप्त, आरडी विश्वकर्मा शामिल रहे।