कैबिनेट की मंजूरी पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
फैजाबाद: मंडल व जिला का नाम अयोध्या करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने पर भाजपाइया
फैजाबाद: मंडल व जिला का नाम अयोध्या करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। सांसद लल्लू ¨सह ने कहाकि प्रदेश सरकार ने अयोध्या को जिले का स्वरूप देकर यहां के सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाया है। अयोध्या के विकास और विस्तार से यहां विदेश सैलानियों की आमद बढ़ेगी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहाकि संत समाज लंबे समय से जिले का नाम अयोध्या करने की मांग कर रहा था। प्रदेश सरकार इस मांग को पूरा किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहाकि जिले का नाम अयोध्या होने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप ¨सह टिल्लू ने कहाकि प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए लगातार कदम उठा रही है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहाकि फैजाबाद से बाहर जाने के बाद यहां रहने वालों की पहचान अयोध्या से होती थी। अब यह सदा-सर्वदा रहेगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र ने कहाकि अयोध्या का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है। जिला महामंत्री संजीव ¨सह, रमेश ¨सह, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र आदि ने खुशी जताई है।