Move to Jagran APP

राष्ट्र के साथ मजदूरों का हित भी जरूरी

फैजाबाद : भारतीय मजदूर संघ के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रामलखन ¨सह

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM (IST)
राष्ट्र के साथ मजदूरों का हित भी जरूरी
राष्ट्र के साथ मजदूरों का हित भी जरूरी

फैजाबाद : भारतीय मजदूर संघ के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रामलखन ¨सह ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने मजदूर संघ की स्थापना राष्ट्र, उद्योग व मजदूर हित में की थी। उनकी सोच थी संकट के समय राष्ट्रद्रोही मजदूर राष्ट्रीय क्षति न कर सकें। राष्ट्र के साथ ही हमें मजदूरों के हित का भी ख्याल रखना होगा। सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला मंत्री जेपी ¨सह ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संघ राष्ट्रीय हितों के साथ मजदूरों की लड़ाई मजबूती से लड़ता आया है। विभाग संगठन मंत्री प्रेमसागर मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अजीत प्रताप ¨सह ने किया। जीके शुक्ल ने पराग डेरी में व्याप्त अराजकता से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने पदोन्नति समेत अन्य कई मुद्दों को उठाया। कार्यक्रम में मंडल के जिले अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर के मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.