Move to Jagran APP

भगवान राम दुनिया के सुपर हीरो : रत्ना

रुदौली (अयोध्या) कालाकांकर रियासत की राजकुमारी व प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने भगवान राम को दुनिया का सुपर हीरो बताया। सुप्रीम फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु राम का मंदिर बनने से पूरे अवध क्षेत्र का यश दुनिया में बढ़ेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व रानीमऊ में निर्मल कुटिया पर वह पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:06 AM (IST)
भगवान राम दुनिया के सुपर हीरो : रत्ना
भगवान राम दुनिया के सुपर हीरो : रत्ना

रुदौली (अयोध्या) : कालाकांकर रियासत की राजकुमारी व प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने भगवान राम को दुनिया का सुपर हीरो बताया। सुप्रीम फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु राम का मंदिर बनने से पूरे अवध क्षेत्र का यश दुनिया में बढ़ेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व रानीमऊ में निर्मल कुटिया पर वह पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

loksabha election banner

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर वह सधे अंदाज में बोली कि कांग्रेस में उन्हें बहुत सम्मान मिला। वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा में रहकर ही जनता की सेवा की जा सकती है। कांग्रेस यूपी में बहुत कमजोर हो गई है। संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। भविष्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुश्किल है। भाजपा का विशाल संगठन है। तीन बार की सांसद रत्ना सिंह ने मोदी-योगी को राष्ट्रभक्त बताया और जनता की आवाज पर भाजपा में शामिल होने की बात कही। इससे पूर्व दयानंद शुक्ल ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। --------इनसेट------- विधायक ने किया स्वागत

मवई : पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह का स्वागत उमापुर गांव में विधायक रामचंद्र यादव ने किया। भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार रुदौली पहुंची रत्ना सिंह को विधायक ने रामदरबार एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, मुनीर खां, श्रीनाथ यादव, सुनील मिश्र, परमानंद शुक्ल, कोलई शुक्ल, अमित, कपिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.