कालीपट्टी बांध बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंकिग उद्योग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नौ यूनियन्स
अयोध्या : बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने 12 सूत्री मांग को लेकर काली बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद बैंक अंगूरीबाग के सामने एकत्र हुए और संकेतात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बैंक की महिला कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। दिन भर अधिकारियों व कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।
इसमें बैंकिग सेक्टर की नौ यूनियन सरकारी नीतियों के खिलाफ आक्रामक रही। इलाहाबाद बैंक पर प्रदर्शन की अगुवाई संयोजक सुभाषचंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष वीके सिंह, मंत्री डीसी टंडन ने की। इस मौके पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने 12 सूत्रीय मांगों के बारे में सभी को बताया। एलान किया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। यह हड़ताल 31 जनवरी, एक व 13 फरवरी को प्रस्तावित है। कहा कि लेबर कमिश्नर को हड़ताल की नोटिस दी गई है। इस पत्र को चेयरमैन एवं वित्त सचिव बैंकिग भारत सरकार को भेजा गया है।
वीके सिंह ने बताया कि हम 20 फीसद वेतन वृद्धि की जाए। इसके अतिरिक्त पांच दिवसीय बैंकिग करने, संविदा एवं आउट सोर्सिंग वाले कर्मियों को नियमित करने जाए। नई पेंशन नीति समाप्त करने हो। मूल वेतन में विशेष भत्ते का विलय किया जाएगा। अधिकारियों के काम के घंटे निश्चित करने की गुहार की। मंत्री टंडन ने कहा कि यदि सरकार हड़ताल से नहीं चेती तो इस सेक्टर के दस लाख अधिकारी और कर्मचारी एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
सभा को इंद्राज, आरएस दुबे, डीएन तिवारी, अरुण कूल, विकास शर्मा, सुरेश कुमार, अवधेश सिंह, रामगोपाल सिंह, राम दास, जितेंद्र, जेपी तिवारी, पवन कुमार सिंह, सूर्या, पंकज सोनी, आरआर शर्मा, अशोक मिश्र, स्वाति सिंह, संचिता, सुरभि रेणुका, वैशाली, प्रियंका, साक्षी संजीव, प्रसून, सुनील कुमार, दीपक पांडेय, एके मौर्य, देवेंद्र, रामप्रकट यादव आदि ने संबोधित किया। सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि सभी कालीपट्टी बांध कर, बैच लगाकर विरोध स्वरूप अपने अपने बैंकों में कार्य करे।