बालूघाट पर आज से संचालित होगा अस्थाई बस स्टेशन
स्थाई बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा को पेयजल और छॉव के लिए टेंट की व्यवस्था कराई जाए। परिवहन निगम ने मेले के लिए फैजाबाद डिपो की 43 सुल्तानपुर डिपो की 35 व अकबरपुर डिपो की 12 बसे लगाई है। अस्थाई बस स्टेशन का प्रभारी वरिष्ठ केद्र प्रभारी कल्पना श्रीवास्तव को बनाया गया है। बस स्टेशन से बसों का संचालन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। मेला क्षेत्र के लिए निगम ने 14 प्वाइंट बनाए है जहां से अयोध्या के लिए बसें का
अयोध्या : चैत्र रामनवमी मेला के मद्देनजर परिवहन निगम ने अयोध्या फोरलेनपुल के बगल बालूघाट पर बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन से बसों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। मेला में निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सौ बसों का बेड़ा उतारा है। जिलाधिकारी ने निगम के मेलाधिकारी एआरएम को निर्देशित किया है कि अस्थाई बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और छांव के लिए टेंट की व्यवस्था कराई जाए।
परिवहन निगम ने मेले के लिए फैजाबाद डिपो की 43, सुल्तानपुर डिपो की 35 व अकबरपुर डिपो की 12 बसें लगाई हैं। अस्थाई बस स्टेशन का प्रभारी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कल्पना श्रीवास्तव को बनाया गया है। बस स्टेशन से बसों का संचालन 15 अप्रैल तक किया जाएगा।
मेला क्षेत्र के लिए निगम ने 14 प्वाइंट बनाए है, जहां से अयोध्या के लिए बसें का संचालन किया जाएगा। गोंडा बस स्टेशन से 30, बस्ती एवं गोरखपुर से 20-20, गौराबाजार, बभनान, जगदीशपुर, घनघटा से दो-दो बसें, अकबरपुर बसस्टेशन से पांच, सुल्तानपुर से 10 और भिटरिया से पांच बसों का अयोध्या के लिए संचालन किया जाएगा।